Women Love Marriage : हरियाणा में दो लड़कियों ने रचाई आपस में शादी, ऐसे करेंगी बच्चा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Women Love Marriage : हरियाणा के गुरुग्राम की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटौर रही है। क्योंकि यहां किसी लड़के-लड़की ने नहीं दो लड़कियों ने आपस में शादी रचाई है।

शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो दोनों लड़कियों की शादी हुई है उसमें अंजू शर्मा पति बनी हैं और कविता ने पत्नी के रुप में उनके साथ फेरे लिए हैं।

अंजू और कविता ने बच्चे को लेकर बनाया गोद लेने का प्लान –

शादी में पति बनीं अंजू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका घर पर नाम तो अंजू है, लेकिन पत्नी उन्हें प्यार के साथ अज्जू और शोना कहकर बुलाती है। दोनों एक दूसरे को चार साल से जानते हैं और साथ में हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादी रचाई है। Women Love Marriage

Also Read this- Haryana Rain News : हरियाणा पंजाब में प्री मानसून की बारिश शुरू, लेकिन इन जिलों में चलेगी लू

जब उन्होंने अपनी पसंद के बारे में परिवार में बात की तो दोनों के परिवारों ने कोई आपत्ति नहीं जताई और शादी के लिए तैयार हो गए। उनकी शादी घर में ही थी और केवल 80 लोग ही शादी में शरीक होने पहुंचे थे।

वहीं अंजू ने बताया कि शादी के बाद एक कपल और परिवार का सपना होता है कि उन्हें बच्चा भी हो। जिसके लिए उन्होंने प्लान बनाया है कि वो एक बच्चा गोद लेंगे और उसका पालन पोषण करेंगे।

शादी के समय आए थे दो पंडित, एक ने कर दिया था इंकार- (Women Love Marriage)

अंजू बताती है कि जब उनकी शादी थी तो हॉल पहले से बुक कर लिया गया था और डीजे और अन्य कार्यक्रम वालों को पहले ही बता दिया गया था कि लड़के-लड़की नहीं दो लड़कियों की आपस में शादी है।

वहीं पहले तो एक पंडित ने शादी करवाने को लेकर हां बोल दिया था। लेकिन शादी के समय उसे फोन किया तो उसने कहा कि उसके साथ कोई हादसा हो गया है। जिस पर शादी में आए किसी जानकार ने पंडित को बुलाया और उसके शादी में एक नहीं दो पंडित आए थे। Women Love Marriage

Also Read this- Haryana Job Vacancy 2024 : युवाओं की हुई मौज, हरियाणा में 50 हजार पदों पर निकली बंपर भर्तियां

बहुत सी लड़कियों का सपना है कि वह लड़की से करें शादी – (Women Love Marriage)

अंजू ने बताया कि समाज में बहुत सारी लड़कियां हैं जो आपस में शादी करना चाहती हैं। लेकिन समाज के डर से वह अपनी मर्जी घर पर नहीं बता सकती हैं। वहीं हमें जो पसंद होता है उसके बारे में घर पर बात कर लेनी चाहिए। इससे हमारी जिंदगी काफी आसान हो जाती है।