Weather News : देशभर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। लोग केवल अपने जरुरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। तापमान में लगातार बढ़ता जा रहा है।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अब मौसम (Weather News) का मिजाज बदलने वाला है। यूपी वालों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक 18 जून तक लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
यूपी में तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। प्रयागराज में भी 47 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। वाराणसी, बहराइच, हमीरपुर, बुलंदशहर, लखनऊ, हरदोई और बरेली इन शहरों में भी तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है।
गर्मी बढ़ने का ये है कारण-
Also Read This: Bihar Monsoon : अगले 2 दिन बाद बिहार में होगी झमाझम बारिश, मानसून की होगी एंट्री
लगातार बढ़ रही गर्मी के पीछे का कारण मौसम (Weather News) का शुष्क रहना, साफ आसमान और पश्चिमी हवाएं है। हवाएं रेगिस्तान के शुष्क क्षेत्रों से आती है जिससे कारण गर्मी बढ़ रही है।
18 जून को बरसेंगे बादल(Weather News)-
लोगों को जल्द ही अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अब मौसम (Weather News) का मिजाज बदलने वाला है। मानसून की एंट्री भी जल्द ही यूपी में होने वाली है।
18 जून को यूपी में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 20 जून को मध्य प्रदेश के भी कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून आने के बाद भी कुछ हद तक लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली है। Weather News : यूपी में इस दिन बरसेंगे बादल, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत