UP News : परिवार वालों ने बहु को मरा समझ कर दिया संस्कार, लेकिन वह निकली जिंदा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP News : यूपी के गोरखपुर जिले के गांव बांसगांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को मरा समझकर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। जहां जाकर जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा। इस पूरी घटना को देखने के बाद पुलिस भी दंग रह गई।

गोरखपुर जिले के बांसगांव गांव में रहने वाली एक महिला 15 जून को घर से लापता हो गई थी। महिला के पति राम सुमेर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी फूलमती 15 जून को घर से लापता हो गई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। UP News

शिकायत के चार दिन बाद 19 जून को एक महिला का शव पुलिस को मिला था। जिसके बाद पुलिस ने पति सुमेर को इसकी जानकारी दी। पति सुमेर ने महिला की पहचान कर ली थी। जिस पर परिवार के लोगों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया था।

Also Read this- Today Haryana Weather : हरियाणा के इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी के साथ फरार हो गई थी महिला – (UP News)

पुलिस ने शव मिले महिला का जब पोस्टमार्टम किया उसमें एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें पता लगा कि उक्त महिला की मौत गला घोंटकर की गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

लेकिन जांच में सामने आया कि फूलमती का फोन ऑन हुआ और उससे लगातार बातें हो रही थी। फोन थाने के 600 किलोमीटर की दूरी झांसी में था। जिस पर पुलिस ने फोन की पूरी जानकारी निकाली तो सामने आया कि वह सुल्तानपुर के युवक से वह बात करती थी। UP News

युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसका शुभम नाम निकला। शुभम ने पुलिस को जानकारी दी कि फूलमती इस समय जिंदा है। जिसके बाद वह उसे गोरखपुर से झांसी ले आया। पुलिस ने शुभम की बताई जगह पर जाकर फूलमती को पकड़ लिया।

Also Read this- Today Haryana Weather : आज हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का हाल

पति के पास वापस आई फूलमती – (UP News)

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार तोमर ने जानकारी दी कि फूलमती के ब्यान दर्ज कर उसे पति के साथ वापस भेज दिया। वहीं अब पुलिस इस जांच में लगी हुई है कि जिस महिला का परिवार वालों संस्कार किया उसका राम सुमेर, फूलमती और शुभम का महिला से क्या संबंध था। UP News