Increased Prices : नहाने से लेकर खाने तक की चीजों में 17 फीसदी बढ़े दाम, जानें कितने की मिली साबुन, देश में महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
आम जनता को बढ़ती महंगाई से बहुत परेशानी हो रही है। रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ते जा रहे है। FMCG कंपनियों ने दाम बढ़ाकर लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी है।
बड़ी-बड़ी टाटा, डाबर और इमामी कंपनियों ने सकेंत दिए है कि कच्चे माल के दाम बढ़ने का मुख्य कारण है। कंपनियों ने अपनी बहुत सी चीजों के दाम 2 महीने में बढ़ा दिए है। जैसे की- साबुन-बॉडी वॉश के दाम 2-9%, हेयर ऑयल के दाम 8-11% और चुनिंदा खाद्य पदार्थों के दाम 3-17% बढ़ा दिए है।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ICICI सिक्योरिटीज ने एक नोट लिखा था उसमें कहा था कि इस वर्ष 1 से 3 प्रतिशत तक चीजों के दाम बढ़ा जाएंगे। बीकाजी फूड्स भी अपने उत्पादों में 2-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने वाला है। 2022 से 2023 तक जो मार्जिन बना रखा था उसकी कीमतों को भी बढ़ा दिया है।
Also Read This: Railway News : बिजली जाने के बाद भी लगातार दौड़ती रहती है ट्रेन, जानिए क्या है वजह?
कच्चे माल की कीमतों में गिरावट आई थी लेकिन अब वर्ष 2024-25 में उनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होने वाली है। अब कच्चे तेल और पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट के बावजूद दूध, चीनी, कॉफी, खोपरा और जौ जैसी अन्य वस्तुओं की कीमतों के दाम बढ़ सकते है।
शैंपू और गेंहू के आटे समेत इन चीजों के बढ़े दाम(Increased Prices)-
कंपनियां अपनी की चीजों के दाम बढ़ाने वाली है। सभी चीजों में 4 प्रतिशत या उसे ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है। जैसे की-
चीजे इतने प्रतिशत होगी बढ़ोतरी
साबुन, डिटर्जेंट 4-5%
कोलगेट पामोलिव बॉडी सिंगल डिजिट
पियर्स बॉडी 4%
एचयूएल, पीएंडजी और ज्योति लैब्स के डिटर्जेंट ब्रांड 1-10%
Also Read This: Haryana Metro : सोनीपत में चलेगी मेट्रो, बनने वाले हैं इतने स्टेशन
एचयूएल ने शैंपू 4-6%
स्किन केयर उत्पादों 4%
नेस्ले ने कॉफी 8-13%
मैगी ओट्स नूडल्स 17%
गेहूं के आटे 4%