Monsoon Updates : हरियाणा में इस दिन पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Monsoon Updates : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से भंयकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा है। लोगों ने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। केवल अपने जरुरी काम के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अब हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। कहा है कि लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है।

आज रात से हरियाणा के कई जिलों में भी मौसम (Monsoon Updates) में बदलाव देखने को मिलने वाला है। बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चलने वाली है। तापमान में भी आज भारी गिरावट देखने को मिलने वाली है।

Also Read This : Today Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

27 जून को हरियाणा में होगी मानसून की एंट्री(Monsoon Updates)-

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मानसून लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में मानसून की एंट्री हो चुकी है लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 27 जून को मानूसन की एंट्री होने वाली है।

IMD ने दक्षिण-पश्चिम इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली है।