Monsoon Alert : उत्तर भारत में इस दिन से मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम का हाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Monsoon Alert : उत्तर भारत में इस दिन से मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम का हाल, लोगों को काफी समय से मानसून आने का इंतजार है। लोग इस भयंकर की गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं।

इस गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि अब उत्तर भारत में मानसून की एंट्री जल्द होने वाली हैं। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम का हाल-

11 जून से मानसून की रफ्तार में आई कमी (Monsoon Alert) –

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि मानसून की रफ्तार में 11 जून से कमी देखने को मिल रही हैं। इसी के साथ जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मल्काजगीरी, विजय नगराम, नवसादी, जलगांव, अमरावती में मानसून रुक गया हैं।

Also Read This : Weather News : दिल्ली में इस दिन होने वाली है बारिश, जानें अगले 7 दिनों का मौसम

लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि जून के अंत में मानसून की रफ्तार तेज हो सकती हैं। इस बार अभी तक मानसून की 68 फीसदी कमी देखने को मिली हैं।

दिल्ली में लू का अलर्ट जारी (Monsoon Alert) –

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में आईएमडी ने लू का अलर्ट जारी किया हैं। पिछले कई दिनों से दिल्ली में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि दिल्ली में आए साल मानसून अपनी दस्तक जून के अंत में देता हैं।

Also Read This : MP Monsoon News : मध्यप्रदेश में जल्द होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दी जानकारी
उत्तर भारत में 1 जुलाई से मानसून देगा दस्तक (Monsoon Alert) –

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि उत्तर भारत वालों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में के आस-पास के इलाकों में जून के अंत में या 1 जुलाई से मानसून अपनी दस्तक देने वाला हैं।

उत्तर भारत में मानसून आने के बाद पूरे भारत में फैल जाएगा। जिसके चलते बारिश होने शुरु हो जाएगी और इस गर्मी से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।