Rajasthan Monsoon : राजस्थान के इन जिलों में पहुंचा मानसून, तूफान के साथ आ रही है तेज बारिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Monsoon : राजस्थान के इन जिलों में पहुंचा मानसून, तूफान के साथ आ रही है तेज बारिश, पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल हो रहा है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan Monsoon) वालों को अब गर्मी से राहत मिल रही है। राजस्थान में मानसून की एंट्री आखिरकार हो ही गई है। मानसून आने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

दक्षिणी पूर्वी भागों में भी आज मानसून ने प्रवेश कर लिया है। आपको जानकारी के मुताबिक बता दें कि राज्य में सबसे पहले मानसून की एंट्री उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा से शुरु हुई है।

Also Read This : Railway Recruitment 2024 : रेलवे ने निकाली 12वीं पास के लिए क्लर्क पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

झालावाड़ समेत इन जिलों में पहुंचा मानसून-

राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। (Rajasthan Monsoon) राजस्थान के झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर कई जिलों में मानसून पहुंच गया है। मानसून आने के बाद लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है।

तूफान के साथ हो रही है तेज बारिश (Rajasthan Monsoon)-

कहा जा रहा है कि कुछ दिनों तक मानसून की स्थिति इस तरह से रहने वाली है। मानसून की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। राजस्थान में मानसून की बारिश इस बार तेज तूफान के साथ हो रही है।

उदयपुर में आज झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में 1 इंच तक बारिश हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस बार राजस्थान में मानसून की एंट्री जल्दी हो गई है।

राजस्थान में सही समय पर हुई मानसून की एंट्री-

Also Read This : Monsoon News : अब नहीं रहेगी गर्मी, इन जिलों में होने वाली है जमकर बारिश

हमेशा 25 जून के आसपास ही राजस्थान (Rajasthan Monsoon) में मानसून की एंट्री होती है। इस बार भी समय पर ही मानसून की एंट्री राजस्थान में हुई है। मानसून के आने के बाद लोगों को चेहरे पर खुशी छा गई है।

मानसून आने के बाद किसान भी काफी खुश नजर आ रहे है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी की वजह से किसानों की फसल काफी खराब हुई है। जिस वजह से उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संक्षिप्त में जानकारी-

झालावाड़ समेत इन जिलों में पहुंचा मानसून

तूफान के साथ हो रही है तेज बारिश

राजस्थान में सही समय पर हुई मानसून की एंट्री