Monsoon Haryana : हरियाणा में तीन दिनों तक हुई बारिश के कारण तापमान में 11 से 13 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें अब रात का तापमान काफी कम हो गया है।
लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही काफी अच्छा लगा है। वहीं बारिश के बाद अब मौसम फिर से शुष्क हो गया है। जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होने वाला है।
26 जून को बदलेगा मौसम – Monsoon Haryana
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 जून की रात को मौसम बदलने वाला है। जिसके साथ ही हरियाणा में कई जिलों में काफी तेज बारिश होने वाली है।
Also read this- IMD Haryana Weather : हरियाणा में अगले 3 घंटों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट
वहीं बताया ये भी जा रहा है कि 28 जून तक मानसून आने की पूरी संभावना है। जिसके बाद बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं अगर देखा जाए तो हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। Monsoon Haryana