INLD News : इनेलो ने विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों से तय किए उम्मीद्वार, गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

INLD News : हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर पार्टी के नेता लोगों तक पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं इनेलो ने भी इस पर काफी तैयारी कर ली है। जिसको लेकर आज इनेलो ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिरसा में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा समेत पार्ट के कई मौजिज नेता इसमें शामिल हुए। इस दौरान अभय चौटाला ने बड़े ऐलान किए हैं।

उम्मीद्वारों की आज कर दी घोषणा- दिलबाग लड़ेंगे यमुनानगर से चुनाव – (INLD News)

इनेलो की आज बैठक में अभय सिंह चौटाला में अपनी पांच विधानसभा सीटों को लेकर उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में –

Also Read this- Haryana Police Notice : अगर पुलिसकर्मियों ने काम में बरती ढिलाई, तो तुरंत होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए ये निर्देश

यमुनानगर – दिलबाग सिंह

रादौर – श्याम सिंह राणा

बहादुरगढ़ – नफे सिंह राठी के परिवार से कोई सदस्य

महेंद्रगढ़ – सुरेंद्र कौशिक

ऐलनाबाद – अभय सिंह चौटाला

इनेलो लड़ेगी गठबंधन में चुनाव – (INLD News)

अभय सिंह चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया है कि पार्टी इंडिया गठबंधन की तर्ज पर अब इनेलो भी हरियाणा में किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनावों को लड़ने वाली है।

अभय सिंह चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें वह अपने सहयोगी दलों के साथ संपर्क करेंगे जो इस गठबंधन के लिए तैयार है। INLD News

इन पार्टियों के साथ होगा गठबंधन –

सीपीआई

सी.पी.एम.

Also Read this- Haryana Reservation : हरियाणा में अब इन वर्गों को मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण, सीएम ने की घोषणा

एनसीपी

शिवसेना समाजवादी पार्टी

राष्ट्रीय जनता दल

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा मुक्त करना है। जिसके लिए वह लोगों के लिए मैदान में उतरने वाले हैं। INLD News