Delhi Monsoon News : दिल्ली में इस दिन आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Monsoon News : दिल्ली में इस समय गर्मी अपना कहर ढहा रही है। लोगों को अब मॉनसून की बरसात का काफी बेसब्री से इंतजार है। अगर इन दिनों की बात करें तो दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री नोट किया गया है।

कई दिनों से बढ़ रहा तापमान- (Delhi Monsoon News)

दिल्ली में अगर देखें तो कुछ समय से मौसम काफी बदल रहा है। हर दिन तापमान में कुछ न कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। अगर बुधवार के तापमान को अगर हम देखें तो अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक रहा।

आज ऐसा रहेगा मौसम- (Delhi Monsoon News)

दिल्ली में आज सुबह होती है आग बरसने लगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वहीं आज मौसम गर्मी के साथ लू चलने की भी काफी संभावना है। लेकिन शाम को दिल्ली में बादल छाने की उम्मीद है। लेकिन बारिश को लेकर अभी तक कोई अलर्ट नहीं है।

Also Read this- Haryana Roadways Reporter : हरियाणा रोडवेज में अब पत्रकारों की नहीं लगेगी टिकट

इस दिन आएगा मानसून- (Delhi Monsoon News)

दिल्ली के लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सबसे पहले मॉनसून केरल में एंट्र हुआ है, जिसके बाद दिल्ली में 27 जून तक मानसून एंट्री करने की पूरी संभावना है। मानसून आने के बाद मौसम में काफी नमी आने वाली है और गर्मी से राहत मिलने वाली है।