CM Flying : हरियाणा में सीएम फ्लाईंग ने अस्पतालों में मारे छापे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Flying : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग का दस्ता लोगों के लिए काफी सहुलियत भरा साबित होता दिखा रहा है। क्योंकि लोगों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर नए नए घोटालों को पकड़ रहा है।

हाल ही में हरियाणा के कैथल जिले में सुबह के समय सीएम फ्लाइंग ने शहर के सरकारी अस्पताल में छापामारी की है। वहीं सीएम फ्लाईंग के पहुंचते ही पूरे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया।

सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाईंग ने जांची एंबुलेंस – CM Flying

डॉ.आदित्या गोयल एंबुलेंस कंट्रोल रूम नोडल ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग ने छापामारी की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रही एंबुलेंस को लेकर भी जांच की।

Also Read this- Haryana Retirement : हरियाणा में अब बढ़ा दी रिटायरमेंट की उम्र, 58 साल नहीं इतने साल बाद होंगे

जिसमें फीजिबिलिटी टेस्ट के साथ साथ अंदर रखें उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए देखा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं टीम ने कंट्रोल रूम में भी जाकर रिकार्ड चेक किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें हरियाणा सीएम फ्लाईंग की टीमें प्रदेश में अलग अलग अस्पतालों में छापामारी कर जांच कर रही है। वहीं एंबुलेंस और अस्पताल के रिकार्ड्स को भी देखा जा रहा है।

अगर कोई इसमें दिक्कत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है। CM Flying

झज्जर सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की रेड – CM Flying

झज्जर के सिविल अस्पताल में भी सीएम फ्लाइंग ने छापामारी की है। जिसमें एंबुलेंस का पूरा रिकार्ड चेक किया गया है। लेकिन टीम ने जब जांच की तो पाया कि एंबुलेंस में ईमटी मौजूद नहीं था। वहीं जो एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए गई हुई थी, वो केवल चालक के भरोसे पर ही गई थी। वहीं चालकों ने भी निजी एंबुलेंस अस्पताल में रोक रखी है। जिसको लेकर विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

हिसार सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की छापामारी – CM Flying

वीरवार सुबह के समय सीएम फ्लाईंग की टीम ने हिसार और फतेहाबाद में भी छापामारी की है। इस टीम में एसआई कुलदीप और एएसआई सुरेंद्र ढांडा मौजूद थे। टीम ने अमरजेंसी वार्ड और एंबुलेंस को चेक किया तो उस समय अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।