Monsoon Updates : हरियाणा में इस दिन से बरसेंगे बादल, जल्द होगी मानसून की एंट्री, हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।
तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों के लोगों को तो गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकत्तर शहरों के मानसून की एंट्री हो गई है। इस बार मानूसन कई जगहों पर तो दिए गए दिन से पहले ही दस्तक दे चुका है।
हरियाणा में 30 जून को बरसेंगे बादल- (Monsoon Updates)
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अब हरियाणा वालों को भी गर्मी से निजात मिलने वाली है। कहा जा रहा है कि हरियाणा में 30 जून को मानसून की एंट्री हो जाएगी। मानसून की एंट्री होने के बाद हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Also Read This : Weather Update : आज हरियाणा के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में चलेगी तेज आंधी
Haryana में 19 जून को आएगा मानसून-
(Monsoon Updates) हरियाणा में मानसून को लेकर IMD ने भविष्यवाणी कर दी है। अभी 18 जून तक हरियाणा में इसी तरह से भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। तापमान भी बढ़ता रहने वाला है। 19 जून से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून से हरियाणा में प्री मानसून की शुरुआत होने वाली है। इसी बीच कई इलाकों में बादल छाए रहने वाले है और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। (Monsoon Updates : हरियाणा में इस दिन से बरसेंगे बादल, जल्द होगी मानसून की एंट्री)