Bhiwani Breaking : अगले माह से भिवानी-महम के बीच ये रेलवे ओवरब्रिज होगा शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bhiwani Breaking : हरियाणा के भिवानी में भिवानी-महम का मुख्य मार्ग पर बनने वाले रेवले ओवरब्रिज का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। अब कार्रवाई के बाद इसका काम तेजी से किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस ओवरब्रिज के बनने में अभी तक करीब 25 करोड़ की लागत आने वाली है। वहीं ओवरब्रिज के साथ साथ अन्य काम भी पूरे होने वाले हैं।

जुलाई के अंतिम सप्ताह तक भिवानी-महम ओवरब्रिज का काम होगा पूरा – (Bhiwani Breaking)

विभाग ने जानकारी दी है कि जुलाई के अंतिम हफ्ते तक ये पुल बनकर तैयार होने वाला है। अगर ये ओवरब्रिज शुरू हो जाएगा तो लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। जिससे ट्रैफिक की व्यवस्था में सुधार होने वाला है।

Also Read this- Haryana Electricity News : हरियाणा में बिजली खपत करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

विभाग ने मौसम की जानकारी को देखते हुए भिवानी-महम हाईवे का काम तेजी से किया जा रहा है। क्योंकि अगर बारिश आती है तो इसमें काफी दिक्कतें आने वाली है। विभाग 25 करोड़ की लागत से इस ओवरब्रिज का निर्माण करने वाला है।

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भिवानी महम मार्ग पर आने वाले गांव कालुवास के पास इस ओवरब्रिज को तैयार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि 2020 में इस ओवरब्रिज का काम शुरू किया था। लेकिन कोरोना के कारण ये काम बंद कर दिया गया। लेकिन अब फिर से इसका काम शुरू हो गया है। जिसके लिए 5 करोड़ और ज्यादा का बजट मांगा गया है। Bhiwani Breaking

साल 2024 में रेलवे के इस ओवरब्रिज के बचे हुए काम को लेकर दूसरी एजेंसी को टेंडर दे दिया है और इसमें इसका अलॉट भी शुरू कर दिया है। अगर इस समय में हम देखें तो अब इस ओवरब्रिज का काम अपने अंतिम चरण में है।

Also Read this- Haryana Wine News : अब हरियाणा में ठेके पर नहीं, सरेआम रेहड़ियों पर बिकेगी शराब

हाईटेंशन तारों के कारण आ रही है दिक्कतें – (Bhiwani Breaking)

अगर हम इस ओवरब्रिज पर हवाई पट्टे की ओर से देखें तो इसके उपर से हाईटेंशन तारें गुजरती है। जिस कारण से ओवरब्रिज के काम में काफी परेशानी हो रही है। वहीं इन तारों को हटाने के लिए निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

95 फीसदी तक काम हुआ पूरा – सुनील राठी (Bhiwani Breaking)

पीडब्ल्यूडी भिवानी के एसडीओ सुनील कुमार राठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि भिवानी महम ओवरब्रिज का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। Bhiwani Breaking

इसका अभी तक 95 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। वहीं जल्द ही इस ओवरब्रिज को शुरू करने वाले हैं। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होने वाला है।