Gurugram Marriage : टीवी एक्ट्रेस ने रचाई मेकअप आर्टिस्ट से शादी, दो लड़कियों की शादी हुई वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gurugram Marriage : इस समय समलैंगिक जोड़े की शादियों के मामले काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम की एक शादी सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। जिसमें दो लड़कियों ने आपस में शादी की है।

दोनों चार साल से एक दूसरी के साथ रिलेशन में थीं। वहीं अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दोनों ने शादी कर ली। दो माह पहले ही उनकी शादी धर्मशाला में हुई हैं। लेकिन शादी की फोटो वीडियो अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं।

Also Read this- Haryana Rail News : हरियाणा में बिछाई जाएगी 130 किलोमीटर लंबी रेल लाइन, इन 5 जिलों को मिलेगा लाभ

दोनों ने शादी हिंदू रिति-रिवाजों के हिसाब से रचाई है। दोनों ने एक दूसरे के साथ पहले जयमाला और फेरे लिए। आपको बता दें कि गुरुग्राम की रहने वाली अंजू पेशे से एक टीवी कलाकार हैं और लड़की बनीं कविता हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है और वह मेकअप आर्टिस्ट हैं। Gurugram Marriage

इस शादी में अंजू ने एक पति होने का किरदार निभाया है तो कविता ने लड़की होने का। इन की शादी की वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर खुब लोगों को पसंद आ रहे हैं। दोनों ने बताया कि पहली नजर में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

चार साल रिश्ते के बाद दो माह पहले की शादी – (Gurugram Marriage)

दोनों ने बताया कि दोनों का रिलेशन चार साल तक रहा था। जिसके बाद दो माह पहले दोनों ने शादी रचा ली। दोनों अपने जीवन में एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और आगे की जिंदगी एक साथ गुजारना चाहती हैं।

पंडित ने आने से कर दिया था मना –

अंजू बताती हैं कि शादी फिक्स होने के बाद जब उन्होंने पंडित से बात की और बताया कि दो लड़कियों की आपस में शादी करवानी है तो कुछ ने तो मना कर दिया लेकिन एक ने हां भरी थी।

Also Read this- Haryana CM News : अब घर-घर आकर अधिकारी करेंगे समस्या का समाधान, सीएम ने दिए आदेश

जिसके बाद शादी वाले दिन वह नहीं पहुंचे और फोन किया तो उन्होंने कहा कि उसके साथ कोई हादसा हो गया, जिस कारण से वह नहीं आ सकते। इस पर अंजू ने बताया कि उसके दोस्त ने किसी पंडित को फोन कर बुलाया और एक साथ दो पंडित आए और शादी करवाई। Gurugram Marriage

गोद लेंगी बच्चा – (Gurugram Marriage)

अंजू ने बताया कि आज के समय में बच्चे को लेकर कोई टेंशन नहीं है। क्योंकि दोनों अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेंगी और उसका पालण पोषण करेंगी।