Panipat Today News : सुबह के समय खेतों में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लगी गोलियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Panipat Today News : हरियाणा में सुबह के समय एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस मामले में दो बाइक पर आए 6 बदमाशों ने फायरिंग की है।

फायरिंग के समय गोली लगने से युवक खुद को बचाने के लिए खेतों में कूद गया। जिस कारण से उसे भागते हुए पैर में गोली लग गई। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। युवक खुद को बचाने के लिए खेतों में भी कूद पड़ा। भागते हुए उसके गोलियां लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। Panipat Today News

Also Read this- Haryana Rain Update : हिसार, सिरसा समेत इन 8 जिलों में तेज बारिश शुरु, जानें आपके इलाके का हाल

शुभम को PGI करवाया भर्ती – (Panipat Today News)

आस पास के लोगों ने पूरे वाक्ये को देखा तो युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे रोहतक PGI में रेफर कर दिया। जहां युवक की पहचान करनाल सिंहपुरा के रहने वाले शुभम के तौर पर हुई है। शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि एक झगड़े में युवक की मौत हो गई थी।

जिस कारण रंजीस के तहत उस पर हमला किया गया है। आरोपियों ने 10 राउंड फायरिंग शुभम पर किए थे। जिसमें दो गोलियां उसे लगी। वहीं पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। Panipat Today News