Fatehabad News : हरियाणा के फतेहाबाद में भट्टू कलां में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सांपों का जोड़ा लोगों के सामने आया। जब खेत में लकड़ियों को हटाया जा रहा था तो उस समय एक सांपों का जोड़ा बाहर आ गया। जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए।
लोगों ने स्नेकमैन पवन को मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि सांपों का जोड़ा लकड़ियों के नीचे मिलन कर रहा था। जिस पर सांप जब बाहर आया तो लोगों ने उन्हें छेड़ा नहीं और न ही हाथ लगाया। जिसके बाद दोनों मिलन करने लगे। स्नेकमैन ने सांपों के जोड़े को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों को काफी राहत मिली। Fatehabad News
स्नेकमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भट्टूकलां के रहने वाले भाल सिंह ने उसे फोन किया और बताया कि उसके घर में लकड़ियों के नीचे एक सांप का जोड़ा खेल रहा है। जिस पर सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और दोनों सांपों को रेस्क्यू किया।
Also Read this- Haryana Police Notice : अगर पुलिसकर्मियों ने काम में बरती ढिलाई, तो तुरंत होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए ये निर्देश
Fatehabad News
उन्होंने बताया कि ये इंडियन रेट स्नेक प्रजाति के हैं जिसमें एक नर और दूसरी मादा है। ये मौसम सांपों के प्रजनन का समय है, जिस समय ये मिलन कर रहे थे। उन्होंने किसी भी सांप को तंग नहीं किया और उनको एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।