Today Haryana Weather : हरियाणा के इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today Haryana Weather : हरियाणा के इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

लेकिन बारिश के बाद अब फिर से मौसम बदल गया है। फिर से हरियाणा (Today Haryana Weather) में गर्मी का सितम जारी हो गया है। तापमान फिर से बढ़ने लग गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक सिरसा शहर सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है।

सिरसा समेत इन 6 जिलों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट-

हरियाणा में मौसम का हाल देखते हुए मौसम विभाग ने (Today Haryana Weather) हरियाणा के 6 जिलों में रोहतक, सिरसा, फतेहबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

2 दिन तक सबसे ज्यादा गर्मी हरियाणा के इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा पड़ने वाली है। गर्मी के साथ ही गर्म हवाएं भी 20 से 30 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली है। तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।

Also Read This : Haryana Weather Update : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, जल्द मॉनसून की देगा दस्तक

हिसार में रहा सबसे कम तापमान (Today Haryana Weather)-

मौसम में बदलाव की वजह तापमान पर भी काफी असर पड़ा है। हिसार में 24.7 डिग्री तापमान यानि सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। 30.5 डिग्री तापमान नारनौल में रहा है।

पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर बारिश हुई है। 6MM गुरुग्राम में, 11MM पानीपत में, 1.2MM करनाल में और हल्की बूंदाबांदी सिरसा में भी हुई है। हल्की बूंदाबांदी से तापमान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

30 जून से पहले हरियाणा में मानसून देगा दस्तक-

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा वालों को जल्दी ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। 30 जून से पहले हरियाणा में मानसून की एंट्री होने वाली है। 1 या 2 दिन में मानसून यूपी में दस्तक दे देगा।

रिपोर्ट के मुताबिक मानसून एमपी और यूपी के रास्ते से हरियाणा में दस्तक देने वाला है। कहा जा रहा है कि मानसून से इस बार हरियाणा में सामान्य बारिश होगी।

संक्षिप्त में जानकारी-

सिरसा समेत इन 6 जिलों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट

हिसार में रहा सबसे कम तापमान

30 जून से पहले हरियाणा में मानसून देगा दस्तक