Today Haryana Weather : आज हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का हाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today Haryana Weather : आज हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का हाल, प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी।

लेकिन अब मौसम में बदलाव देखने को मिला हैं। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि आज हरियाणा के इन जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। आइए जानते है नीचे खबर में मौसम का हाल-

आज सिरसा, पानीपत, करनाल में होगी जोरदार बारिश (Today Haryana Weather)-

आपको बता दें कि (Today Haryana Weather) हरियाणा के मौसम का मिजाज आज और बदलने वाला हैं। आज प्रदेश में बादल जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि आज हरियाणा के सिरसा, पानीपत, करनाल, हिसार, फतेहबाद में जोरदार बारिश होने की संभावना हैं। इसी के साथ आपको बता दें मानसून जुलाई के पहले हफ्त में एंट्री करेगा।

Also Read This : Haryana Roadways Luxury Buses : हरियाणा के इन डिपो में आएगी 1168 लग्जरी बसें, देखें किस डिपो को मिलेगी कितनी बस

पिछले 24 घंटों में सिरसा जिले में सबसे ज्यादा हुई बारिश(Today Haryana Weather) –

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि पिछले 24 घंटों में हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई हैं। इसी साथ बता दें कि पानीपत में 11MM बारिश हुई जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भर गया और हिसार में 12.1MM बारिश हुई।

इसके अलावा गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, नारनौल में भी जोकदार बारिश हुई हैं। इस बारिश के आने के बाद तापामन में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं।

22 जून से 26 जून तक मौसम रहेगा शुष्क(Today Haryana Weather) –

हरियाणा के हिसार जिले में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि हरियाणा में मौसम 22 जून से 26 जून तक शुष्क रहेगा। इसे चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। लेकिन कई स्थानों पर बादल भी बरसेंगे।

संक्षिप्त में जानकारी-

आज सिरसा, पानीपत, करनाल में होगी जोरदार बारिश-

पिछले 24 घंटों में सिरसा जिले में सबसे ज्यादा हुई बारिश-

22 जून से 26 जून तक मौसम रहेगा शुष्क-