Natural Mango : कहीं आप भी तो घर नहीं ला रहे नकली आम, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Natural Mango : गर्मी बढ़ने के साथ ही मार्केट में आम की भी मांग बढ़ने लगी है। इस मौसम में आम खाना सभी को अच्छा लगता है।

अगर आप भी आम खाते हैं और मार्केट से लेकर आते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि इस समय मार्केट में बड़ी संख्या में नकली आम बिक रहे हैं। हम आपको यहां पर बताएंगे कि आप नकली और असली पीले आमों को कैसे पहचान सकते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय तमिलनाडु के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम में छापामारी कर 7.5 टन नकली आम पकड़े हैं। जो मार्केट में बेचने के लिए जाने वाले थे।

Also Read this- Haryana News : हरियाणा के इस जिले में बनेगी 30 सड़के, सीएम ने किया ऐलान

आपको बता दें कि नकली आमों को मशीन में डालकर पकाया जाता है। छोटे और हरे आम को पहले ही पेड़ से तोड़ लिए जाते हैं, जिसके बाद इसे मशीन में डाला जाता है। फिर मशीन के तापमान से इनको पकाया जाता है। जिसमें केमिकल का यूज किया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए एक जहर का काम करता है।

कच्चे आम को तोड़कर मशीन से बनाते हैं नकली आम –

आपके मन में आ रहा होगा कि ये नकली आम कैसे और कहां पर बनाए जाते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि नकली आम बनाने के लिए सबसे पहले पेड़ों से ही कच्चे आमों को तोड़ा जाता है।

जिसके बाद बोरी में डालकर उसमें कैल्शियम कार्बाइड मिलाया जाता है। आपको बता दें कि कैल्शियम कार्बाइड एक प्रकार का चूना होता है जो हार्डवेयर की दुकानों पर प्रयोग किया जाता है। Natural Mango

कच्चे आम की पोटली कैल्शियम कार्बाइड में रख दी जाती है। जिसको तीन से लेकर चार दिनों तक मशीन में खा जाता है। मशीन में ये आम पूरी तरह से पक जाते हैं। तो इस तरह से बनाए जाते हैं मशीन वाले आम। जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं। Natural Mango

Also Read this- Today Haryana Weather : हरियाणा के इन 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

आम को खाने पर लगेगा पता – (Natural Mango)

अगर आप आम खाते हैं तो आपको इसमें टेस्ट से पता लग जाता है कि ये आम मशीन वाले हैं या फिर नेचुरल तरीके से पके हुए आम है। क्योंकि दोनों का टेस्ट काफी अलग होता है।