Haryana Weather Today : हरियाणा के 22 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Weather Today : हरियाणा के 22 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा में मौसम का मिजाज अब फिर से बदलने वाला है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अब हरियाणा के लोगों के गर्मी से राहत मिलने वाली है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है।

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत सहित कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हुई हो गई है। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने वाली है।

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं (Haryana Weather Today)-

हरियाणा में आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बारिश से पहले अभी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने वाली है।

Also Read This : Haryana Rain Update : अगले तीन घंटों बाद इन जिलों में होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा के करनाल, इंद्री, रादौर समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी-

मौसम में बदलाव की वजह से IMD ने हरियाणा के करनाल, इंद्री, रादौर, कैथल, नीलोखेड़ी, थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

हिसार, आदमपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट किया जारी (Haryana Weather Today)-

हरियाणा के हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, घरौंडा, गोहाना, जुलाना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, कालका में गरज-चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। IMD ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

संक्षिप्त में जानकारी-

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

हरियाणा के करनाल, इंद्री, रादौर समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिसार, आदमपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट किया जारी