Today Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today Haryana Weather : हरियाणा में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का गर्मी की वजह से जीना मुश्किल हो रहा है।

तापमान भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी इतनी पड़ रही है कि धरती भी तपने लग गई है। लोग केवल अपने जरुरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। 45 डिग्री सेल्सियस से तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

भीषण गर्मी के बीच में मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। कहा है कि हरियाणा (Today Haryana Weather) में आज रात से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read This : Relationship : महिलाओं के इन 3 अंग से जान सकते है आप उनके जीवन के सारे राज

चंडीगढ़, पंचकूला समेत इन जिलों में होगी बारिश(Today Haryana Weather)-

आज रात से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में भारी बारिश होने के आसार है।

झमाझम बारिश का आज मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर दिया है। आज रात से भारी बारिश होने वाली है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 27 जून को हरियाणा में मानसून दस्तक देने वाला है।