Ganga ghat varanasi : बढ़ती गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर हुआ कम, जल्द शुरु होगा ये अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ganga ghat varanasi : बढ़ती गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर हुआ कम, जल्द शुरु होगा ये अभियान, देशभर में गर्मी बढ़ती जा रही है। लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। हरियाणा के बहुत से जिलों में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि इस बार गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए है।

बढ़ती गर्मी की वजह से घाटों का पानी भी कम हो गया है। (Ganga ghat varanasi) गंगा के बीच में रेत के टीले भी उभरने लग गए है। बताया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर 10 फीट से भी अब कम रह गया है।

अप्रैल मई में 100 मीटर से भी ज्यादा गंगा की धारा चौड़ी थी। पिछले साल के मुताबिक यदि अनुमान लगाया जाए तो तुलसी घाट के आर-पार की चौड़ाई लगभग 400 मीटर थी। जो इस साल कम होकर 250 मीटर रह गई है।

Also Read This: Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन तक होगी झमाझम बारिश

जब गंगा में पानी ज्यादा था तो यात्रियों को नाव से गंगा को पार करने में लगभग 12 से 15 मिनट लगते थे। अब पानी कम होनी की वजह से केवल 5 मिनट ही लगते है। शीतला घाट की बात करें तो कहा जा रहा है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि गंगा का पानी इतना गंदा हुआ है।

जल्द शुरु होगा गंगा बचाओ अभियान (Ganga ghat varanasi)-

तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार की गर्मी से घाटों पर भी गहरा असर हो रहा है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए प्रोफेसर बीडी त्रिपाठी ने कहा है कि जल्द ही गंगा बचाओ अभियान शुरु किया जाएगा। ताकि गंगा को स्वच्छ रखा जा सके।

नहरों के माध्यम से दूसरे राज्यों में छोड़ा जाएगा पानी-

गंगा में पानी ज्यादा करने के लिए अधिकारियों ने कहा है कि हरिद्वार में नहरें बनाकर दूसरे राज्यों में पानी छोड़ा जाएगा। गंगा के दोनों किनारों पर कैनाल लगातर गंगा में पानी डाला जाएगा। गंगा ने 12 से 18 फीट का पानी होने बेहद जरुरी है।