PM Fasal Yojana : इन 7 जिलों के किसानों को नहीं मिलेगा पीएम फसला बीमे का लाभ, जानें क्यों

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Fasal Yojana : इन 7 जिलों के किसानों को नहीं मिलेगा पीएम फसला बीमे का लाभ, जानें क्यों, हरियाणा के किसानों के लिए बुरी खबर है। कहा जा रहा है कि पीएम फसल बीमा योजना का लाभ अब किसानों को नहीं मिलेगा। बता दें कि क्लस्टर 2 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कोई भी कंपनी नहीं है।

कंपनी न होने की वजह से 7 जिलों में बीमा नहीं हो रहा है। बता दें कि हिसार में भी 2 लाख से ज्यादा किसान खरीफ फसल धान, कपास, बाजरा, ग्वार की बिजाई करते है।

बीमे की नहीं आई कोई कंपनी इसलिए किसानों को नहीं मिलेगा लाभ (PM Fasal Yojana) –

अभी तक 3.18 लाख एकड़ में कपास की बिजाई हो चुकी है। धान, ग्वार, बाजरे की बिजाई मानसून के आने के बाद में की जाएगी। हिसार समेत इन 7 जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए इस बार कोई भी कंपनी नहीं आई है जिसे वजह से किसानों को लाभ नहीं मिलेगा।

Also Read This: PM Kisan Yojana : किसानों के खातों में आ गई 17वीं किस्त, फटाफट ऐसे करें चेक

प्रदेश के 21 जिलों को क्लस्टर-3 में बांट कर इस योजना के बीमा का लाभ दिया जा रहा है। क्लस्टर-2 में हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल, अंबाला, सोनीपत, जींद है।

क्लस्टर 1 की बात करें तो इसमें पंचकूला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी आते है। यमुनानगर, पानीपत, पलवल, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, मेवात और चरखी दादरी क्लस्टर-3 में है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इन सभी जिलों में चल रही है। बीमा कंपनियों को हिसार और भिवानी में 400 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा 2021-22 में देना पड़ा था। कल्स्टर-2 में बीमा कंपनी ने फिर बीमा करने से मना कर दिया था।

2023-24 में भी खरीफ की कोई भी बिमा कंपनी नहीं आई थी। किसानों को सरकार ने आखिरी महीने में बीमा की वैकल्पिक सुविधा भी दी थी जिमसें ज्यादात किसान आवदेन नहीं कर पाए थे। अब इस भी कोई कंपनी तैयार नहीं है।